उत्तर प्रदेश (UP) के कासगंज (Kasganj) जिले के एक थाने के अंदर मंगलवार को एक 22 साल का मुस्लिम युवक मृत पाया गया। मजदूरी करने वाले अल्ताफ (Altaf) को एक नाबालिग हिंदू लड़की को भगाने के मामले में पूछताछ के लिए कोतवाली पुलिस थाने लाया गया था। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, जिले के नगला सैयद निवासी अल्ताफ का शव थाने के शौचालय के अंदर लटका मिला। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। कासगंज के पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद ने SHO वीरेंद्र सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सस्पेंड होने वाले दूसरे चार पुलिस वाले दो सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल हैं।
