Get App

योगी सरकार की नई पहल, UP के लोगों के लिए मुंबई में खोलेगी अपना ऑफिस, जानिए इसके फायदे

उत्तर प्रदेश सरकार मुंबई में रहने वाले यूपी के निवासियों के लिए अपना ऑफिस खोलेगी। ताकि लोगों को नौकरी या अन्य व्यवसाय में मदद की जा सके

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2022 पर 2:10 PM
योगी सरकार की नई पहल, UP के लोगों के लिए मुंबई में खोलेगी अपना ऑफिस, जानिए इसके फायदे
मुंबई में उत्तर भारतीयों के लिए खुलेगा यूपी सरकार का दफ्तर

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के लोगों के लिए नई योजनाएं पेश कर रही है। अब सरकार ने राज्य से बाहर भी लोगों की मदद करने के लिए हाथ बढ़ा दिया है। सरकार ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक दफ्तर खोलने का फैसला किया है। इससे मुंबई में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। यह ऑफिस मुंबई में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को नौकरी, व्यवसाय से जुड़े तमाम तरह के काम में मदद करेगा।

एक अनुमान के मुताबिक, मुंबई में करीब 50-60 लाख उत्तर भारतीय रहते हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश के लोगों की है। उत्तर प्रदेश के बहुत से लोग रोजी रोटी के लिए मुंबई आते रहते हैं। वैसे भी मुंबई में उत्तर प्रदेश के लोगों का बहुत बड़ा योगदान है।

रोजगार देने के लिए यूपी सरकार की बड़ी पहल

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार रोजगार के मौके बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। सरकार अगले 5 साल में राज्य की अर्थव्यवस्था को देश में पहले नंबर पर बनाना चाहती है। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार मुहैया कराया जाए। इसके लिए सरकार हर मंडल में एक IT पार्क बना रही है। यूपी सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आगरा, गोरखपुर, वाराणसी और बरेली में IT पार्क बनाए जा रहे हैं। वहीं मेरठ, प्रयागराज और कानपुर में IT पार्क शुरू हो चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें