Get App

Uttarkashi Avalanche: हिमस्खलन में 10 लोगों की मौत, द्रौपदी का डांडा चोटी पर फंसे थे 29 ट्रैकर्स, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarkashi Avalanche: उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि आठ पर्वतारोहियों को उनकी टीम के सदस्यों ने बचा लिया और बाकी को सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी हैं

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Oct 04, 2022 पर 4:55 PM
Uttarkashi Avalanche: हिमस्खलन में 10 लोगों की मौत, द्रौपदी का डांडा चोटी पर फंसे थे 29 ट्रैकर्स, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तरकाशी में हिमस्खलन में 10 ट्रैकर्स की मौत (FILE PIC)

Uttarkashi Avalanche: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) जिले में द्रौपदी का डांडा चोटी (Draupadi Danda peak) पर हिमस्खलन (Avalance) में मंगलवार को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 10 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के प्रिंसिपल अमित बिष्ट ने ये जानकारी दी है।

अमित बिष्ट ने बताया कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के 34 ट्रेनी पर्वतारोहियों और सात ट्रेनर्स की एक टीम लौटते समय हिमस्खलन में फंस गई। उन्होंने कहा कि 10 शव देखे गए, जिनमें से चार को बरामद कर लिया गया है। हिमस्खलन सुबह 8.45 बजे हुआ।

ANI के मुताबिक, उत्तराखंड SRDF कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि द्रौपदी की डंडा-2 पर्वत चोटी पर लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। इसके बावजूद, NIM पर्वतारोहण ट्रेनर्स को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों के रिए रेकी की कोशिश जारी हैं।

हालांकि, उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमस्खलन में फंसे लोगों में से 2 लोगों की मौत की सूचना मिली है। उन्होंने कहा, "6 लोगों को रेस्क्यू भी किया है। जिला प्रशासन, NDRF, SDRF और सेना की मदद के लिए भी आग्रह किया था। सभी बचाव के कार्य में लगे हैं। भगवान से कामना करते हैं कि सभी लोग सुरक्षित लौटें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें