Get App

वधावन पोर्ट : पीएम मोदी द्वारा लॉन्च की गई 76,000 करोड़ रुपये की गहरे पानी वाली मेगा बंदरगाह परियोजना के बारे में 10 खास बातें

Vadhavan Port : वधावन बंदरगाह भारत के सबसे बड़े गहरे पानी के बंदरगाहों में से एक होगा। यह केंद्र की महत्वाकांक्षी सागरमाला कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समुद्री क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश लॉजिस्टिक्स व्यवस्था में सुधार करना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2024 पर 12:47 PM
वधावन पोर्ट : पीएम मोदी द्वारा लॉन्च की गई 76,000 करोड़ रुपये की गहरे पानी वाली मेगा बंदरगाह परियोजना के बारे में 10 खास बातें
पूरा होने के बाद यह बंदरगाह दुनिया के टॉप 10 बंदरगाहों में से एक होगा। परियोजना का पहला चरण 2029 तक तैयार हो जाएगा जबकि दूसरा और अंतिम चरण 2039 तक पूरा होने की उम्मीद है

Vadhavan Port project : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पालघर में करीब 76,220 करोड़ रुपये के बजट से वधावन बंदरगाह परियोजना के निर्माण की आधारशिला रखी। वधवन बंदरगाह भारत के सबसे बड़े गहरे पानी के बंदरगाहों में से एक होगा और यह केंद्र के महत्वाकांक्षी सागरमाला कार्यक्रम का हिस्सा है जिसका उद्देश्य समुद्री क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश के लॉजिस्टिक्स व्यवस्था में सुधार करना है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जून में बंदरगाह के निर्माण को मंजूरी दी थी। वधावन बंदरगाह को हरी झंडी देना मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बड़े फैसलों में से एक था। सरकार ने X पर एक पोस्ट में कहा, "आज भारत महाराष्ट्र के पालघर में अपने सबसे बड़े गहरे पानी के बंदरगाह, वधावन के शुभारंभ के साथ इतिहास बनाने जा रहा है। यह परियोजना भारत की समुद्री शक्ति को बढ़ाएगी और वैश्विक व्यापार को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देगी। जानें कि वधवन बंदरगाह एक सच्चा समुद्री चमत्कार क्यों है।"

वधावन बंदरगाह के बारे में आपको जो कुछ भी जानना चाहिए, वह यहां दिया गया है:

* वधवन बंदरगाह पालघर (मुंबई से लगभग 150 किमी दूर) में दहानू शहर के पास स्थित है। यह भारत के सबसे बड़े गहरे पानी के बंदरगाहों में से एक होगा। यह अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह पारगमन समय और लागत को कम करने में मदद करेगा, बड़े कंटेनर जहाजों की ज़रूरतों को पूरा करेगा, गहरे ड्राफ्ट प्रदान करेगा और अल्ट्रा-बड़े कार्गो जहाजों को ठहरने की सुविधा देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें