Credit Cards

Vande Bharat Train: भोपाल से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन शुरू, जानिए किराया, हॉल्ट और शेड्यूल

Vande Bharat Train: मध्यप्रदेश को पहली बार वंदे भारत ट्रेन मिली है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से लोगों को रोजगार के साधन मिलेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह देश की 11 वीं वंदे भारत ट्रेन है

अपडेटेड Apr 03, 2023 पर 1:19 PM
Story continues below Advertisement
यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल से नई दिल्ली की दूरी 7.45 घंटे में तय करेगी

Vande Bharat Train: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 11वी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन तक जाएगी। भोपाल से नई दिल्ली के बीच 708 किमी की दूरी है। जिसे यह ट्रेन 7.45 घंटे में तय करेगी। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा इस ट्रेन शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ-साथ लोगों के लिए रोजगार के नए मौके भी मिलेंगे। क्या आप जानते हैं इस ट्रेन से भोपाल से नई दिल्ली के लिए कितना किराया देना होगा। क्या है इस ट्रेन की टाइमिंग?

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक हफ्ते में 6 दिन चलेगी। शनिवार को यह नहीं चलेगी। ये ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हर दिन सुबह 5 बजे रवाना होगी। ट्रेन दोपहर 1.45 बजे दिल्‍ली के हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

शेड्यूल


नई दिल्‍ली से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी और रात 10 बजकर 35 मिनट पर रानी कमलापति रेलवे स्‍टेशन पर पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन भोपाल से रवाना होकर सुबह 8.46 बजे वीरांगना लक्ष्मीवाई स्टेशन पहुंचेगी। 2 मिनट रुकने के बाद 8.48 बजे रवाना हो जाएगी। फिर सुबह 9.48 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर से यह ट्रेन 9.50 पर रवाना होगी। इसके बाद 11.23 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। आगरा कैंट पर ट्रेन दो मिनट रुकेगी। वहां से 11.25 पर रवाना होगी । फिर 13.10 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन से यह ट्रेन 14.40 पर रवाना होगी और 16.20 पर आगरा कैंट पहुंचेगी। इसके बाद 17.45 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। फिर वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर 19.03 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 22.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव करना पड़ सकता है भारी! हो सकती है 5 साल की जेल

किराया

वंदे भारत में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन तक का किराया दो हिस्सों में बांटा गया है। चेयर कार का किराया 1665 रुपये है। वहीं, एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सफर के लिए 3185 रुपये लगेंगे। किराये के साथ ही खाने-पीने के पैसे भी शामिल हैं। वंदे भारत ट्रेन का नंबर 20172 है। जबकि आगरा कैंट से चेयर कार का किराया 805 रुपये तय किया गया है। वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1390 रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।