Water Metro: देश की पहली वाटर मेट्रो का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- इंफास्ट्रक्चर पर हो रहा है तेजी से काम

Water Metro: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली वाटर मेट्रो सर्विस का आज कोच्चि में उद्घाटन किया। यह सर्विस कोच्चि और उसके आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ेगी। केरल के लिए इसे ड्रीम प्रोजेक्‍ट के तौर पर देखा जा रहा है। वाटर मेट्रो सर्विस के लिए हाइब्रिड बोट्स का इस्‍तेमाल किया जाएगा

अपडेटेड Apr 25, 2023 पर 1:17 PM
Story continues below Advertisement
वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 1,136 करोड़ रुपये है। रोजाना 15 मिनट के गैप पर 12 घंटे तक यह सर्विस जारी रहेगी

Water Metro: देश की पहली वाटर मेट्रो (Water Metro) की आज से शुरुआत हो गई। इसे कोच्चि वाटर मेट्रो के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। पीएम मोदी ने डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी और कोच्चि वाटर मेट्रो समेत कई अन्य प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 9 सालों में भारत में कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए काफी तेजी से काम किए जा रहे हैं। इस साल के बजट में भी हमने 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक इंफ्रा पर खर्च करना तय किया है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सहकारी संघवाद पर बल देती है। राज्यों के विकास को देश के विकास का सूत्र मानती है। केरल का विकास होगा तो भारत का विकास और तेजी से होगा। हम इस सेवा भावना के साथ काम कर रहे हैं।

साइंस पार्क की आधारशिला रखी


केरल दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की बढ़ती हुई शक्ति, इसकी ताकत का लाभ विदेश में रहने वाले प्रवासियों को भी मिल रहा है। आज हम देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक सेक्टर का पूरी तरह से कायाकल्प कर रहे हैं। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की तरफ बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सड़क हो, रेल हो, ये अमीर-गरीब, जाति-मत-पंथ में कोई भेदभाव नहीं करते हैं। सभी इसका उपयोग करते हैं। यही सही विकास है। यही एक भारत श्रेष्ठ भारत के भाव को मजबूत बनाता है। यही हम आज भारत में होते हुए देख रहे हैं।

PM Modi की कोच्ची यात्रा से पहले पूरे केरल में हाई अलर्ट, मिला था आत्मघाती हमले का धमकी भरा खत

वाटर मेट्रो है केरल का ड्रीम प्रोजेक्ट

कोच्चि वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट में 78 इलेक्ट्रिक बोट्स और 38 टर्मिनल्स हैं। इसकी लागत 1,136.83 करोड़ रुपए है। इस प्रोजेक्ट को गवर्नमेंट ऑफ केरल (GoK) और KfW ने फंड किया है। KfW एक जर्मन फंडिंग एजेंसी है। यह सर्विस उन शहरों के लिए अच्छी है जहां पारंपरिक मेट्रो रेल में कई समस्याएं हैं। वॉटर मेट्रो पूरी तरह से एसी है। रोजाना 15 मिनट के अंतराल पर 12 घंटे तक सेवाएं दी जाएंगी। शुरुआत में 23 बोट्स और 14 टर्मिनल के साथ इसकी शुरुआत होगी। हर एक मेट्रो में 50 से 100 यात्री सवारी कर सकते हैं।

किराया

वॉटर मेट्रो के किराए की बात करें तो यह काफी किफायती रखा गया है। इसमें आम आदमी आसानी से सफर कर सकता है। नाव यात्रा के लिए न्यूनतम टिकट दर 20 रुपये है। यह किराया एक बार की यात्रा के लिए है। वहीं नियमित यात्रियों के लिए साप्ताहिक और मासिक पास भी देने की व्यवस्था की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।