Get App

Snowfall in Himachal: हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक होगी भारी बर्फबारी और बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Snowfall in Himachal: मौसम विभाग ने 26 जनवरी तक क्षेत्र में बारिश, 21-22 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश एवं बर्फबारी और 23 जनवरी को मध्य तथा ऊंची पहाड़ियों वाले कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 3:41 PM
Snowfall in Himachal: हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक होगी भारी बर्फबारी और बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Snowfall in Himachal: IMD ने अगले 48 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश की भविष्यवाणी की है

Snowfall in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। जबकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राज्य भर में रुक-रुककर बारिश होने से 278 सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इस बीच, इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अगले 48 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह पांच दिनों तक राज्य में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 23 से 26 जनवरी तक भारी बर्फबारी और बारिश होगी।

आज भी हुई बर्फबारी

हिमाचल के कुल्लू में जलोड़ी जोत और रोहतांग दर्रे में क्रमशः 60 और 45 सेंटीमीटर, जबकि अटल सुरंग के दक्षिण छोर और चैंसल में 30-30 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। चुडधर और डोडरकवार में 25 सेंटीमीटर, खदराला में 16 सेंटीमीटर और शिमला में जाखू चोटी तथा कुफरी के आसपास के क्षेत्रों में तीन से 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। मनाली, गोहर और टिंडर में क्रमश: 16 मिलीमीटर, 11 मिलीमीटर और 8.3 मिलीमीटर पानी बरसा, जबकि नाहन और भुंतर में 5.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वाहनों की आवाजाही प्रभावित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें