देश के उत्तरी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली से लेकर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आज (14 जून) दिल्ली में लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में इन दिनों मानसून के देरी से आने के संकेत मिल रहे हैं। बिहार में 13 से 15 जून के बीच मानसून आने की संभावना जताई गई थी। हालांकि मौसम विभाग की ओर से मानसून के बारे में अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।