Weather Report: इस बार मौसम का मिजाज उखड़ा हुआ दिख रहा है। अप्रैल से मई के बीच भीषण गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान लोगों को लू का भी सामना करना पड़ सकता है। भारत की प्रमुख मौसम एजेंसी से एक स्काईमेट के जीपी शर्मा (GP Sharma) का कहना है कि भारत में अप्रैल-मई महीने में तापमान में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं भी लू का भी प्रकोप देखने को मिल सकता है। CNBC-TV18 के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने हीटवेव और अल नीनो के बारे में भी चर्चा की।
