Get App

Weather update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश के बाद लुढ़का पारा, NCR में कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने अधिकतर स्थानों पर धुंध और घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि बाद में आसमान साफ ​​रहने की संभावना है, जबकि शाम और रात में धुंध या हल्का कोहरा छाने के आसार है

Akhileshअपडेटेड Dec 30, 2024 पर 12:43 PM
Weather update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश के बाद लुढ़का पारा, NCR में कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट
Delhi Weather: आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के बाद तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है

Weather update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में सर्दी ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में साफ दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय राजधानी में भी तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली में घना कोहरा छाने लगा है। IMD ने सोमवार को दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने और पारे के स्तर में और गिरावट आने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। दिल्ली में इस समय कंपकंपी वाली ठंड का अहसास हो रहा है।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट मुख्य रूप से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए है, जहां बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के कारण तापमान और भी गिर सकता है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। IMD के मुताबिक अगले सप्ताह तक मौसम ठंडा और शुष्क बना रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें