Kashmir Weather Forecast: कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, भीषण सर्दी में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा

Kashmir Weather Forecast: मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। श्रीनगर समेत घाटी के कई शहरों में कोहरा छाया हुआ है। स्थानीय मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, "श्रीनगर में सुबह 8:30 बजे कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से कम थी। कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए।"

अपडेटेड Jan 06, 2024 पर 12:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kashmir Weather: श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Kashmir Weather Forecast: कश्मीर घाटी में जारी भीषण ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे रहने के कारण पूरी घाटी भीषण शीतलहर की चपेट में है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की समर कैपिटल श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग शहर में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और जबकि कुपवाड़ा में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में कश्मीर में कुछ बर्फबारी और बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप लंबे समय तक शीत लहर की स्थिति बनी रही। कश्मीर इन दिनों 40 दिन की भीषण सर्दी वाली अवधि 'चिल्लई कलां' की चपेट में है। इस दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और अधिकांश क्षेत्रों, विशेषकर ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है।


ये भी पढ़ें- Happy New Year 2024: महाराष्ट्र के ठाणे में रेव पार्टी पर छापेमारी, ड्रग्स के साथ महिलाओं सहित 100 युवा गिरफ्तार

मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। श्रीनगर समेत घाटी के कई शहरों में कोहरा छाया हुआ है। स्थानीय मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, "श्रीनगर में सुबह 8:30 बजे कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से कम थी। कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।