Weather Updates: ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। कई शहरों के तापमान में भारी बदलाव आ चुका है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। दिल्ली-यूपी सहित मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिहार और झारखंड में ठंड ने अपना प्रकोप अब बढ़ा दिया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसम से एक डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है। फिलहाल दिल्ली वासियों को प्रदूषण से राहत मिलता नजर नहीं आ रहा है।
