Weather Updates: दिल्ली में आज गुरुवार भीषण शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप थम गया। राजधानी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। हालांकि, इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी आज रात हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की आशंका है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
