Weather Updates: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में पारा तीन डिग्री तक पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में भयंकर ठंड पड़ने वाली है। इस दौरान लोग क्रिसमस और न्यू ईयर के सेलिब्रेशन में डूबे हुए हैं।
