Get App

Bharat Ratna: क्या होता है 'भारत रत्न' और कैसे होता है इसका चुनाव? अब तक 49 लोगों को मिल चुका है सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

Bharat Ratna Karpoori Thakur: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन की तरफ से मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। 'जननायक' के रूप में मशहूर कर्पूरी ठाकुर दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उनका 17 फरवरी, 1988 को निधन हो गया था।

Akhileshअपडेटेड Jan 24, 2024 पर 5:06 PM
Bharat Ratna: क्या होता है 'भारत रत्न' और कैसे होता है इसका चुनाव? अब तक 49 लोगों को मिल चुका है सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
Bharat Ratna: यह सम्मान एक साल में अधिकतम 3 लोगों को ही दिया गया है

केंद्र सरकार ने प्रमुख गांधीवादी समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को मरणोपरांत 'भारत रत्न (Bharat Ratna)' दिए जाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने मंगलवार शाम जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें मरणोपरांत 'भारत रत्न' दिए जाने की घोषणा की। देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'भारत रत्न' अब तक 49 व्यक्तियों को दिया गया है, जिनमें से 17 को मरणोपरांत प्रदान किया गया है। ठाकुर को 'भारत रत्न' दिए जाने के फैसले के बाद अब इसका श्रेय लेने को लेकर राजनीतिक दलों में होड़ मची है।

क्या होता है भारत रत्न पुरस्कार? (What is Bharat Ratna Award)

'भारत रत्न' देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह अवॉर्ड किसी भी सेक्टर में असाधारण और सर्वोच्च सेवा देने वाले शख्स को दिया जाता है। यह पुरस्कार जाति, व्यवसाय, स्थिति या जेंडर की परवाह किए बिना उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी। ये सम्मान जीवित और मरणोपरांत दोनों तरह के लोगों को प्रदान किया जाता है। यह सम्मान एक साल में अधिकतम 3 लोगों को ही दिया गया है।

कैसे होता है पुरस्कार का चयन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें