XPoSAT Launching: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 1 जनवरी 2024 को पहले एक्स-रे पोलरिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) के लॉन्चिंग के साथ नववर्ष का स्वागत करने के लिए तैयार है जो ब्लैक होल जैसी खगोलीय रचनाओं के रहस्यों से पर्दा उठाएगा। अक्टूबर में गगनयान टेस्ट यान 'D1 मिशन (D1 mission)' की सफलता के बाद यह लॉन्च किया जा रहा है। इस मिशन का जीवनकाल करीब पांच वर्ष का होगा। PSLV-C58 रॉकेट अपने 60वें अभियान पर प्रमुख पेलोड एक्सपोसैट और 10 अन्य सैटेलाइट लेकर जाएगा जिन्हें पृथ्वी की निचली कक्षाओं में स्थापित किया जाएगा।
