Get App

IPO News: 19 लिस्टिंग तो 7 नए इश्यू में पैसे लगाने का मौका, आईपीओ मार्केट में इस हफ्ते जबरदस्त रौनक

IPO News: 30 जून से शुरू हो रहे इस कारोबारी हफ्ते आईपीओ मार्केट में काफी रौनक रहने वाली है। इस कारोबारी हफ्ते सात कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं जिसमें से एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इसके अलावा 19 कंपनियों की घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री की तैयारी है जिसमें से 6 तो मेनबोर्ड में होगी। चेक करें इन सभी कंपनियों की लिस्ट और बनाएं आईपीओ मार्केट को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 12:17 PM
IPO News: 19 लिस्टिंग तो 7 नए इश्यू में पैसे लगाने का मौका, आईपीओ मार्केट में इस हफ्ते जबरदस्त रौनक
IPO News: आईपीओ निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी गुलजार रहने वाला है क्योंकि इस हफ्ते 19 कंपनियों की लिस्टिंग है तो सात नए आईपीओ में बोली लगा सकते हैं।

IPO News: आईपीओ निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी गुलजार रहने वाला है क्योंकि इस हफ्ते 19 कंपनियों की लिस्टिंग है तो सात नए आईपीओ में बोली लगा सकते हैं। पहले खुलने वाले आईपीओ की बात कर लेते हैं, फिर लिस्टिंग वाली कंपनियों की डिटेल्स नीचे दी जा रही है। इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में यानी बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की तैयारी में लगे क्रिजाक (Crizac) का आईपीओ 2-4 जुलाई तक खुला रहेगा। इसमें ₹233-₹245 के प्राइस बैंड में पैसे लगा सकेंगे। मेनबोर्ड में एक और कंपनी इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज का आईपीओ खुला है लेकिन आज इसमें बोली लगाने का आखिरी दिन है। इसमें ₹105-₹111 के प्राइस बैंड में बोली लगा सकते हैं।

अब एसएमई सेगमेंट में बात करें तो छह कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इसमें से पांच- सिल्की ओवरसीज (Silky Overseas), पुष्पा ज्वैलर्स (Pushpa Jewellers), सेडार टेक्सटाइल (Cedaar Textile), मार्क लोइरे फैशंस (Marc Loire Fashions) और वंदन फूड्स (Vandan Foods) के आईपीओ आज 30 जून को खुले हैं और 2 जुलाई तक इनमें बोली लगा सकेंगे। सिल्की ओवरसीज के लिए ₹153-₹161, पुष्पा ज्वैलर्स के लिए ₹143-₹147,सेदार टेक्सटाइल के लिए ₹130-₹140, मार्क लोइरे फैशंस के लिए ₹100 और वंदन फूड्स के लिए ₹115 के भाव में बोली लगा सकते हैं।

इसके अलावा क्रॉयोजेनिक ओजीएस के आईपीओ में 3-7 जुलाई के बीच ₹44-₹47 के भाव पर बोली लगा सकेंगे। इन सबके अलावा आज प्रो एफएक्स टेक (PRO FX Tech), ऐश अल्फा टेक (Ace Alpha Tech), वैलेंसिया इंडिया (Valencia India), और मूविंग मीडिया एंटरटेनमेंट (Moving Media Entertainment के आईपीओ में आज 30 जून तो एडकाउंटी मीडिया इंडिया (Adcounty Media India) और नीतू योशी (Neetu Yoshi) के आईपीओ में 1 जुलाई तक पैसे लगा सकेंगे।

IPO Listing: इस हफ्ते लिस्ट होने वाली कंपनियों की डिटेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें