Get App

Addictive Learning Technology IPO 19 जनवरी से; प्राइस बैंड, GMP, लॉट साइज समेत ये है पूरी डिटेल

Addictive Learning Technology IPO: यह एक एजुकेशनल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है, जो अपस्किलिंग और करियर सर्विसेज उपलब्ध कराता है। प्रमोटर रामानुज मुखर्जी और अभ्युदय सुनील अग्रवाल हैं और उनकी कंपनी में वर्तमान में हिस्सेदारी 92.27% है। IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर Narnolia Financial Services Ltd और रजिस्ट्रार Maashitla Securities Private Limited है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 15, 2024 पर 9:19 AM
Addictive Learning Technology IPO 19 जनवरी से; प्राइस बैंड, GMP, लॉट साइज समेत ये है पूरी डिटेल
Addictive Learning Technology साल 2017 में इनकॉरपोरेट हुई थी।

Addictive Learning Technology IPO: SME सेगमेंट की एडिक्टिव लर्निंग टेक्नोलॉजी अपना IPO 19 जनवरी को ओपन कर रही है। कंपनी को लॉसीखो (LawSikho) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक एजुकेशनल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है, जो अपस्किलिंग और करियर सर्विसेज उपलब्ध कराता है। Addictive Learning Technology मुख्य रूप से सीनियर और मिड करियर प्रोफेशनल्स के लिए है। हालांकि इसके कुछ कोर्स यंग प्रोफेशनल्स के लिए भी हैं। कंपनी के 60.16 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 130-140 रुपये प्रति शेयर है।

निवेशक 1000 शेयरों के लॉट साइज में बोली लगा सकते हैं। इश्यू के तहत 57.92 करोड़ रुपये के 41.37 लाख नए शेयर रहेंगे और 2.24 करोड़ रुपये का 1.6 लाख शेयरों वाला ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO 23 जनवरी को क्लोज होगा। इसके लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर Narnolia Financial Services Ltd और रजिस्ट्रार Maashitla Securities Private Limited है।

कितना हिस्सा रिजर्व

IPO का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के​ लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। Addictive Learning Technology के प्रमोटर रामानुज मुखर्जी और अभ्युदय सुनील अग्रवाल हैं। प्रमोटर्स की कंपनी में वर्तमान में हिस्सेदारी 92.27% है। Addictive Learning Technology के शेयर NSE SME पर 29 जनवरी को लिस्ट होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें