Aditya Birla Sun Life AMC IPO: आदित्य बिड़ला सनलाइफ AMC के शेयरों का आवंटन आज यानी 6 अक्टूबर को हो सकता है। कंपनी ने 2768 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था। इश्यू 29 सितंबर को खुला और 1 अक्टूबर को बंद हुआ था। Aditya Birla Sun Life AMC का IPO 5.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 695-712 रुपए था।
अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) सिर्फ 10 रुपए है। इसके शेयर 722 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में Aditya Birla Sun Life AMC के ग्रे मार्केट प्रीमियम में लगातार गिरावट आई है। 28 सितंबर को इसका GMP 45 रुपए था जो 6 अक्टूबर को घटकर सिर्फ 10 रुपए रह गया है।
अगर आपने भी Aditya Birla Sun Life AMC के इश्यू में निवेश किया था तो अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।
इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।
इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।
अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं
सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-
इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।
आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।
इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।
आपका अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।
जिन लोगों को शेयर नहीं मिलेंगे उनका पैसा 7 अक्टूबर तक वापस आ जाएगा। जबकि जिन लोगों को शेयर आवंटित किए जाएंगे उनके डिमैट अकाउंट में 8 अक्टूबर के शेयर नजर आने लगेंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 11 अक्टूबर को है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।