Get App

Afcons Infrastructure IPO: 25 अक्टूबर से लगा सकेंगे पैसे, क्या है एक्सपर्ट्स की राय; लिस्टिंग पर ग्रे मार्केट से कैसे संकेत

Afcons Infrastructure IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के​ लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है। कंपनी का कारोबार ग्लोबली एशिया, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में फैला हुआ है। कंपनी की शुरुआत 1959 में हुई थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 24, 2024 पर 1:48 PM
Afcons Infrastructure IPO: 25 अक्टूबर से लगा सकेंगे पैसे, क्या है एक्सपर्ट्स की राय; लिस्टिंग पर ग्रे मार्केट से कैसे संकेत
Afcons Infrastructure IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 4 नवंबर को होगी।

Afcons Infrastructure IPO: शपूरजी पलोनजी ग्रुप की कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का पब्लिक इश्यू 25 अक्टूबर को ओपन होने वाला है। कंपनी का इरादा 5,430 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO खुलने से पहले एंकर इनवेस्टर्स 24 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे। एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर की BSE, NSE पर 4 नवंबर को लिस्टिंग, प्रीमियम पर होने की उम्मीद है। investorgain.com के मुताबिक, ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 463 रुपये के ऊपर 70 रुपये या 15.12 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस बेसिस पर शेयर 533 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकता है।

ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। Afcons Infrastructure IPO में 29 अक्टूबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। IPO क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 30 अक्टूबर को फाइनल होगा।

प्राइस बैंड और लॉट साइज

Afcons Infrastructure में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 440-463 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 32 शेयर है। IPO में 1,250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 4,180 करोड़ रुपये के शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। इस पब्लिक इश्यू के लिए ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नोमुरा फाइनेंशियल एडवायजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड और SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रजिस्ट्रार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें