Ajax Engineering IPO: सेल्फ-लोडिंग कंक्रीट मिक्सर बनाने वाली अजाक्स इंजीनियरिंग का 1,269.35 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 12 फरवरी को बंद हो गया। इसे कुल 6 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। अब गुरुवार, 13 फरवरी को अलॉटमेंट फाइनल होने वाला है। इस IPO के लिए Link Intime India Private Ltd रजिस्ट्रार रही। जिन लोगों ने IPO में पैसे लगाए हैं, वे इस रजिस्ट्रार और स्टॉक एक्सचेंज BSE के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं, आइए जानते हैं...
