Get App

Akum Drugs IPO: 30 जुलाई को खुलने वाला है 1856 करोड़ का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

Akum Drugs and Pharmaceuticals IPO: आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, अधिग्रहण के माध्यम से इनऑर्गेनिक ग्रोथ इनिशिएटिव को आगे बढ़ाने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का इस्तेमाल होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 6:15 PM
Akum Drugs IPO: 30 जुलाई को खुलने वाला है 1856 करोड़ का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत
एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स का आईपीओ कल यानी 30 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Akum Drugs IPO: एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स का आईपीओ कल यानी 30 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 1 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। खुलने से पहले इस आईपीओ की ग्रे मार्केट में मजबूत डिमांड दिख रही है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1856.74 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसमें 680 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, 1176.74 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी। इश्यू के लिए 646-679 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

Akum Drugs IPO: ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

आईपीओ खुलने से एक दिन पहले एकम्स ड्रग्स के शेयरों की ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड दिख रही है। अनलिस्टेड मार्केट में यह इश्यू आज 29 जुलाई को 195 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 874 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को लिस्टिंग पर 28.72 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है।

Akums Drugs IPO से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें