Aprameya Engineering IPO: अप्रमेय इंजीनियरिंग के आईपीओ को आज 25 जुलाई को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले ही यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। यह आईपीओ में अब तक 1.78 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 59.32 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 33.52 लाख शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 29.23 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए 56-58 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 29 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी के शेयरों के लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।
