Archean Chemical के शेयरों की प्रीमियम शुरुआत, बने रहें या मुनाफा बेचकर निकल लें, ये है एक्सपर्ट्स की राय

Archean Chemical Share Price: स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी Archean Chemical की आज घरेलू मार्केट में करीब 10 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 4:03 PM
एनालिस्टों के मुताबिक स्पेशियलिटी केमिकल में नई कंपनियों की एंट्री बहुत मुश्किल है। इसके अलावा Archean Chemical अपना कारोबारी विस्तार कर रही है। ऐसे में निवेश के लिए यह बहुत आकर्षक है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Archean Chemical Share Price: स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी Archean Chemical की आज घरेलू मार्केट में करीब 10 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई। हालांकि इसकी लिस्टिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और 407 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले बीएसई पर 449 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। इंट्रा-डे में यह 476.05 रुपये के भाव तक पहुंचा था। लिस्टिंग गेन के लिए जिन निवेशकों ने पैसा लगाया था, उन्होंने प्रॉफिट बुक कर लिया जिसके चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई और यह 457.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। हालांकि मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि इसके शेयर लंबे समय में ऊंची उड़ान भर सकते हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और 1462 करोड़ रुपये का इश्यू 32.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

    Archean Chemical IPO listing: केमिकल कंपनी के शेयर 11% प्रीमियम के साथ NSE पर 450 रुपए पर हुए लिस्ट

    क्या है एक्सपर्ट्स की राय

    आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के इक्विटी रिसर्च हेड नरेंद्र सोलंकी का कहना है कि स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर की डिमांड बेहतर है और 'चाइना प्लस वन' नीति के चलते इसे और सपोर्ट मिल रहा है यानी कि भारतीय स्पेशियलिटी केमिकल इंडस्ट्री बड़ी हो रही है। इसका फायदा आर्कियन केमिकल को मिलेगा और चूंकि इसका वैल्यूएशन बहुत सही है तो इसमें निवेश कर सेक्टर की तेजी से मुनाफा कमाया जा सकता है।


    Multibagger Stock: इस टायर कंपनी ने 9 हजार के निवेश पर ही बना दिया करोड़पति, अभी भी दिख रहा है दम

    मेहता इक्विटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) प्रशांत तापसे के मुताबिक आईपीओ निवेशकों को आर्कियन केमिकल में अपना निवेश लांग टर्म के लिए होल्ड रखना चाहिए। उन्होंने इसके शेयरों की संख्या बढ़ाने की भी सलाह दी है। प्रशांत के मुताबिक आईपीओ प्राइस औऱ वित्त वर्ष 2022 में कंपनी की वित्तीय स्थिति को देखते हुए पियर्स के मुकाबले इसके शेयर आकर्षक भाव पर हैं।

    एनालिस्टों के मुताबिक स्पेशियलिटी केमिकल में नई कंपनियों की एंट्री बहुत मुश्किल है। इसके अलावा Archean Chemical अपना कारोबारी विस्तार कर रही है। ऐसे में निवेश के लिए यह बहुत आकर्षक है। हालांकि स्वास्तिक इंवेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौर इसमें निवेश को लेकर आगाह भी करते हैं। ग्रोथ के मजबूत आसार को देखते हुए भी वह कंपनी की हाई डेट-टू-इक्विटी रेशियो और वित्त वर्ष 2017-2018 के दौरान लोन रीस्ट्रक्चर को लेकर सावधान करते हैं। इसके अलावा कच्चे माल को लेकर कंपनी का लांग-टर्म एग्रीमेंट्स नहीं है और यह ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं के लिए थर्ड पार्टी पर निर्भर है। ऐसे में उन्होंने लिस्टिंग से मुनाफा लेकर निकलने की सलाह दी है।

    Multibagger Stock: इस कंपनी ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, अब 150% डिविडेंड का ऐलान, शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर

    Archean Chemical के बारे में डिटेल्स

    वित्त वर्ष 2021 में ब्रोमीन और इंडस्ट्रियल नमक का निर्यात करने वाली Archean Chemical देश की सबसे बड़ी कंपनी थी। यह स्पेशियलिटी मैरिन केमिकल बनाती है और दुनिया भर में ब्रोमीन, औद्योगिक नमक और पोटाश का सल्फेट निर्यात करती है। इसके देश में 24 ग्राहक और 13 देशों में 18 वैश्विक ग्राहक हैं। भारत में सल्फेट पोटाश बनाने वाली यह इकलौती कंपनी है।

    Archean Chemical के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी को 36.24 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2021-22 में इसे 188.58 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ। चालू वित्त वर्ष 2022-23 की बात करें तो कंपनी को अप्रैल-जून 2022 में 84.84 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।