Get App

Archean Chemical और Five Star Business Finance के शेयरों की कल घरेलू मार्केट में शुरुआत, लिस्टिंग को लेकर ये हैं संकेत

अगले कारोबारी सप्ताह की शुरुआत दो कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग से होगी। Archean Chemical Industries और Five Star Business Finance की घरेलू मार्केट में 21 नवंबर को लिस्टिंग है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 20, 2022 पर 11:40 PM
Archean Chemical और Five Star Business Finance के शेयरों की कल घरेलू मार्केट में शुरुआत, लिस्टिंग को लेकर ये हैं संकेत
आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज के शेयरों की प्रीमियम लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं जबकि फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस को लेकर कमजोर रूझान दिख रहे है।

अगले कारोबारी सप्ताह की शुरुआत दो कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग से होगी। Archean Chemical Industries और Five Star Business Finance की घरेलू मार्केट में 21 नवंबर को लिस्टिंग है। इसमें से स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के जरिए 1462 करोड़ रुपये जुटाए हैं जबकि एनबीएफसी फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस ने 1590 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें से आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज के शेयरों की प्रीमियम लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं जबकि फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस को लेकर कमजोर रूझान दिख रहे है। ग्रे मार्केट में आर्कियन केमिकल के शेयर 125 रुपये की GMP पर ट्रेड हो रहे हैं जबकि फाइव स्टार बिजनेस के शेयर दो रुपये के डिस्काउंटेड जीएमपी पर हैं।

Archean Chemical Industries

आर्कियन केमिकल की घरेलू मार्केट में मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। मेहता इक्विटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) प्रशांत तापसे के मुताबिक आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस, सपोर्टिव सेकंडरी मार्केट और सेक्टर की मजबूत डिमांड को देखते हुए इसके शेयरों की 18-20 फीसदी प्रीमियम यानी कि 480-490 रुपये के लेवल पर लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। इसके शेयर 407 रुपये के भाव पर निवेशकों को जारी हुए हैं। इसका आईपीओ 32.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 नवंबर के बीच खुला था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें