Arrowhead Seperation IPO : एरोहेड सेपरेशन इंजीनियरिंग के आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू 10.80 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को अब तक 5.28 लाख शेयरों के इश्यू साइज के मुकाबले 57.03 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है। यह एक SME IPO है, जिसका साइज 13 करोड़ रुपये है। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 233 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। IPO में पैसा लगाने के लिए निवेशकों के पास 20 नवंबर 2023 तक का वक्त है।
