Happiest Minds Cofounder Ashok Soota : देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर में चार दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाले अशोक सूटा ने तीन अग्रणी आईटी कंपनियों की अगुआई की है और उनमें से दो का सफलतापूर्वक IPO ला चुके हैं। अब 79 वर्ष की उम्र में भी वह थकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस कड़ी में, वह अपने नए वेंचर हैपिएस्ट हेल्थ (Happiest Health) को शुरू करने जा रहे हैं और साथ ही वह इसे अगले पांच साल में एक IPO के साथ शेयर बाजार में भी लॉन्च करना चाहते हैं।
