Aye Finance IPO: SME-फोकस्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी Aye Finance अपना IPO लाने की तैयारी में है। इसके लिए उसने 4 मर्चेंट बैंकर्स को नियुक्त किया है। कंपनी IPO के माध्यम से 1,700-2,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाना चाहती है। अगले 9-12 महीनों में शेयर बाजार में लिस्ट होने का लक्ष्य है। सूत्रों के अनुसार, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, नुवामा और IIFL सिक्योरिटीज को मर्चेंट बैंकर के रूप में IPO संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
