Upcoming IPOs: तेलंगाना की कंपनी आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड (Azad Engineering Ltd) को IPO लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर Sebi से मंजूरी मिल गई है। कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से 740 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आजाद इंजीनियरिंग ने IPO लाने के लिए इस साल सितंबर में Sebi (Securities and Exchange Board of India) के समक्ष पेपर्स फाइल किए थे। कंपनी को 5 दिसंबर को Sebi से ऑब्जर्वेशन लेटर मिल गया। इस लेटर के मिलने का मतलब है कि अब IPO लाने की प्रोसेस को आगे बढ़ाया जा सकता है।
