Baazar Style Retail IPO: बाजार स्टाइल रिटेल के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 4.64 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 6.97 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.50 करोड़ शेयर हैं। के पास इस आईपीओ में 3 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 834.68 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू के लिए 370-389 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर होगी। बता दें कि इस कंपनी में दिग्गज निवेशक रेखा राकेश झुनझुनवाला का भी निवेश है।
