बजाज फाइनेंस की सब्सिडियरी बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिए हैं। कंपनी पब्लिक इश्यू से 7,000 करोड़ रुपये तक जुटाना चाहती है। मामले से जुड़े लोगों ने मनीकंट्रोल को बताया कि सेबी को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस की ई-फाइलिंग कर दी गई है। 6 जून को बजाज हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड ने फर्म की लिस्टिंग योजनाओं को मंजूरी दी थी।
