Get App

Bajaj Housing Finance IPO: 3 सितंबर को सामने आएगा प्राइस बैंड, इस तारीख से लगेगी बोली

Bajaj Housing Finance IPO Details: इस साल जून में बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने 7,000 करोड़ रुपये के IPO के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे। सेबी ने अगस्त महीने की शुरुआत में IPO को अपनी मंजूरी दी। भारतीय रिजर्व बैंक ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस को अपर लेयर NBFC के तौर पर कैटेगराइज किया हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 02, 2024 पर 12:37 AM
Bajaj Housing Finance IPO: 3 सितंबर को सामने आएगा प्राइस बैंड, इस तारीख से लगेगी बोली
Bajaj Housing Finance अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाली आय का इस्तेमाल कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए करेगी।

Bajaj Housing Finance IPO: मार्केट में लिस्टेड बजाज फाइनेंस के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस के IPO के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म हुईं। इस पब्लिक इश्यू में 9 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। एंकर इनवेस्टर 6 सितंबर को बोली लगा सकेंगे। बजाज हाउसिंग फाइनेंस एक डायवर्सिफाइड नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है। यह व्यक्तियों के साथ-साथ कॉरपोरेट एंटिटीज को घर या कमर्शियल स्पेस की खरीद और रिनोवेशन के लिए फाइनेंस की पेशकश करती है।

वर्षों बाद बजाज समूह की किसी कंपनी का IPO आ रहा है। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि IPO में किस भाव पर बोली लगेगी। कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के मुताबिक, प्राइस बैंड की डिटेल 3 सितंबर को जारी की जाएगी।

3560 करोड़ रुपये के नए शेयर

RHP की डिटेल के अनुसार, IPO का साइज 6,560 करोड़ रुपये होगा। इसमें 3,560 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा 3,000 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें