Get App

Bansal Wire IPO: 10 जुलाई को लिस्टिंग पर कितना होगा मुनाफा? लेटेस्ट GMP समेत पूरी डिटेल

Bansal Wire IPO: शेड्यूल के मुताबिक कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 10 जुलाई को होने वाली है। लिस्टिंग से ठीक पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। यह आईपीओ 3 जुलाई से 5 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 09, 2024 पर 5:47 PM
Bansal Wire IPO: 10 जुलाई को लिस्टिंग पर कितना होगा मुनाफा? लेटेस्ट GMP समेत पूरी डिटेल
स्टील वायर बनाने वाली कंपनी बंसल वायर के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है।

स्टील वायर बनाने वाली कंपनी बंसल वायर के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के बाद निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया गया है और अब लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 10 जुलाई को होने वाली है। लिस्टिंग से ठीक पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। यह आईपीओ 3 जुलाई से 5 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। आईपीओ का इश्यू साइज 745 करोड़ रुपये है।

Bansal Wire IPO: ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

लिस्टिंग से एक दिन पहले ग्रे मार्केट में इस बंसल वायर के आईपीओ का क्रेज बना हुआ है। आज 9 जुलाई को अनलिस्टेड मार्केट में यह इश्यू 65.50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 321.5 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 25.59 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलते रहती है।

Bansal Wire IPO: ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें