Bansal Wire IPO subscription status: स्टील वायर बनाने वाली कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज के आईपीओ को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू 1.76 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 3.77 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 2.14 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 5 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 745 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इश्यू के लिए प्रति शेयर 243-256 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।
