Get App

BD Security IPO: सिक्योरिटी सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी लाएगी आईपीओ, NSE Emerge के पास दाखिल किए कागजात

BD Security की योजना आईपीओ से जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करने की है। इसके साथ ही जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल कंपनी के रणनीतिक उद्देश्यों के लिए और इसकी कंपटीटिव पोजिशन को मजबूत करने के लिए किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2024 पर 9:44 PM
BD Security IPO: सिक्योरिटी सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी लाएगी आईपीओ, NSE Emerge के पास दाखिल किए कागजात
सिक्योरिटी सर्विसेज और टेलीकॉम O&M प्रोवाइड करने वाली कंपनी बीडी सिक्योरिटी लिमिटेड (BDS) आईपीओ लाने जा रही है।

BD Security IPO: सिक्योरिटी सर्विसेज और टेलीकॉम O&M प्रोवाइड करने वाली कंपनी बीडी सिक्योरिटी लिमिटेड (BDS) आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए NSE इमर्ज को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है। बीडीएस की योजना 44,56,000 नए इक्विटी शेयर जारी करने की है, जिनमें से प्रत्येक की फेस वैल्यू ₹10 होगी।

BD Security कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

कंपनी की योजना आईपीओ से जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करने की है। इसके साथ ही जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल कंपनी के रणनीतिक उद्देश्यों के लिए और इसकी कंपटीटिव पोजिशन को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू के रजिस्ट्रार के रूप में काम करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें