Bharti Hexacom IPO: भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम के पब्लिक इश्यू का 5 अप्रैल को आखिरी दिन है। 3 अप्रैल को खुला यह इश्यू आखिरी दिन पर शाम 4 बजे तक 27.81 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। अभी तक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्सा 47.55 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 10.42 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.57 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह नए वित्त वर्ष 2024-25 का पहला IPO है।
