Blackstone REIT IPO : ब्लैकस्टोन ने भारत के पहले रिटेल मॉल रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (real estate investment trust) यानी REIT के आईपीओ (IPO) के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (Sebi) के पास ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए हैं। कई इंडस्ट्री सोर्सेज के हवाले से मनींकट्रोल को यह जानकारी मिली है। Blackstone दुनिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट इनवेस्टर और भारत की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट लैंडलॉर्ड है। अगर इस योजना पर अमल होता है तो यह दिग्गज प्राइवेट इक्विटी (private equity) कंपनी की भारत में तीसरी बड़ी REIT लिस्टिंग होगी। इससे पहले कंपनी एम्बेसी रीट (Embassy REIT) और माइंडस्पेस रीट (Mindspace REIT) को लिस्ट करा चुकी है।
