Get App

BSE ने SME IPO के लिए लॉन्च किया AI टूल, मिनटों में वेरिफाई होंगे ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट, लिस्टिंग में आ सकती है तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने SME IPO को ध्यान में रखकर एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल लॉन्च किया है। यह टूल SME रूट के जरिए आईपीओ लाने वाली कंपनियों को अपना आवेदन आधिकारिक रुप से दाखिल करने से पहले उसे जांचने का मौका देगा। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है इस कदम से कि SME IPO के दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच में लगने वाला समय कुछ ही मिनटों में सिमट सकता है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 20, 2025 पर 3:52 PM
BSE ने SME IPO के लिए लॉन्च किया AI टूल, मिनटों में वेरिफाई होंगे ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट, लिस्टिंग में आ सकती है तेजी
SME IPO: अब तक BSE SME प्लेटफॉर्म पर करीब 600 कंपनियां लिस्ट हो चुकी हैं

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने SME IPO को ध्यान में रखकर एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल लॉन्च किया है। यह टूल SME (Small and Medium Enterprises) रूट के जरिए आईपीओ लाने वाली कंपनियों को अपना आवेदन आधिकारिक रुप से दाखिल करने से पहले उसे जांचने का मौका देगा। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है इस कदम से कि SME IPO के दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच में लगने वाला समय कुछ ही मिनटों में सिमट सकता है, जबकि अभी इसमें हफ्तों लगते हैं।

BSE के सर्कुलर के मुताबिक, मर्चेंट बैंकरों को एक विशेष फोल्डर तक एक्सेस दिया जाएगा जिसमें वे ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद AI टूल उन डॉक्यूमेंट्स की पड़ताल कर उन हिस्सों को हाइलाइट करेगा जिन पर सुधार या ध्यान देने की आवश्यकता होगी, ताकि BSE को जमा करने के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार किए जा सकें।

BSE के सर्कुलर में कहा गया, “SME लिस्टिंग अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक्सचेंज ने जेनरेटिव AI तकनीक के जरिए मर्चेंट बैंकरों को ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट की प्री-चेक सुविधा मुहैया कराने की पहल की है।”

इस सुविधा के तहत मर्चेंट बैंकरों को SFTP (सिक्योर फाइल ट्रांसफर प्रोटोकाल) फोल्डर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें वे अपने ड्राफ्ट DRHP अपलोड करेंगे। AI उस डॉक्यूमेंट की जांच कर एक रिपोर्ट तैयार करेगा, जिससे मर्चेंट बैंकर जान सकें कि किन बिंदुओं पर ध्यान देना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें