Get App

बर्गर किंग IPO का शेयर अलॉटमेंट आज फाइनल होगा, ऐसे करें चेक

Burger King का IPO जिन निवेशकों को नहीं मिलेगा उनका पैसा 11 दिसंबर को वापस आ जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2020 पर 5:32 PM
बर्गर किंग IPO का शेयर अलॉटमेंट आज फाइनल होगा, ऐसे करें चेक

बर्गर किंग के IPO को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और अब इसके अलॉटमेंट का इंतजार है। कंपनी मर्चेंट बैंकर के साथ बातचीत में लगी है और आज यानी 9 दिसंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। इसके बाद ASBA (Applications Supported by Blocked Amount) से फंड रिलीज करने का काम 10 दिसंबर को होगा। यानी जिन निवेशकों को बर्गर किंग का शेयर नहीं मिलेगा उनके पैसे 10 दिसंबर से रिटर्न होने लगेगा। यह रकम 11 दिसंबर को आपके खातों में आ जाएगी। बर्गर किंग का शेयर 14 दिसंबर को लिस्ट होगा।

अगर आपने भी बर्गर किंग के IPO में निवेश किया है तो ऐसे चेक कर सकते हैं।

-इसके लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://linkintime.co.in/IPO/public-issues.html

-इसके बाद ड्रॉपडाउन करके IPO का नाम सेलेक्ट करें।

-इसके बाद आप अपना DP ID या Client ID या PAN डालें।

-अगर आपके पास एप्लिकेशन नंबर है तो एप्लिकेशन टाइप पर क्लिक करें। अगर आपके पास DP ID या Client ID है तो NSDL या CDSL में से अपना डिपॉजिटरी चुनें और अपना DP ID या Client ID डालें।

-फिर Captcha सबमिट करें।

-इसके बाद आपको अलॉटमेंट की पूरी डिटेल नजर आ जाएगी। अगर आपको शेयर अलॉट नहीं होगा तो अगले दो दिनों में रिफंड आ जाएगा।

अगर आप BSE के जरिए स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो...

-सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।  https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
 
-इसके बाद इक्विटी पर सेलेक्ट करें और ड्रॉपडाउन करें। बर्गर किंग शेयर के नाम पर क्लिक करें।

-इसके बाद आप एप्लिकेशन नंबर, DP ID/Client ID या अपना PAN डालें।

-इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।

-अगर आप ये सारी जानकारियां सही भरेंगे तो एप्लिकेशन का स्टेटस नजर आने लगेगा।

IPO की जबरदस्त डिमांड रही

क्विक सर्विस रेस्टोरेंट चेन बर्गर किंग  इंडिया (Burger King India) इस साल का 14वां  IPO है। इस IPO का प्राइस बैंड 59-60 रुपए प्रति शेयर था। बर्गर किंग के IPO को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। कंपनी का IPO 156.65 गुना सब्सक्राइब हुआ था। बर्गर किंग ने IPO के जरिए 7,44,91,524 शेयर जारी किया था लेकिन 11,66,93,73,500 शेयरों के लिए बोली लगाई।

बर्गर किंग IPO के जरिए जुटाए गए फंड का इस्तेमाल नए कंपनी ओन्ड रेस्टोरेंट्स खोलने और दूसरे खर्चों में करेगी। ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस ने इसके शेयरों को खरीदने की सलाह दी थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें