Get App

Byju’s IPO: टेक सेक्टर में बूम का फायदा उठाने के लिए इश्यू लाने की तैयारी

कंपनी पब्लिक ऑफर लाने से पहले इनवेस्टर्स से 40 से 60 करोड़ डॉलर का फंड हासिल करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2021 पर 1:56 PM
Byju’s IPO: टेक सेक्टर में बूम का फायदा उठाने के लिए इश्यू लाने की तैयारी

ऑनलाइन एजुकेशन सर्विसेज देने वाली Byju’s इनवेस्टर्स से 40 से 60 करोड़ डॉलर का फंड जुटाने और अगले वर्ष IPO लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही प्री-IPO फंडिंग हासिल कर सकती है। इसके लिए कंपनी को वैल्यूएशन लगभग 21 अरब डॉलर का मिल सकता है।

कंपनी यह फंड इक्विटी और डेट के बराबर हिस्से से हासिल कर सकती है।

शिक्षक रह चुके बायू रवीन्द्रन की यह कंपनी देश का सबसे अधिक वैल्यू वाला स्टार्टअप है। Byju’s अगले वर्ष की दूसरी तिमाही तक IPO के लिए डॉक्यूमेंट फाइल कर सकती है।

IPO को मैनेज करने के लिए कंपनी की मॉर्गन स्टेनली, सिटीग्रुप और JPMorgan Chase से बातचीत हो रही है। ये बैंक ही कंपनी की फंड जुटाने में मदद कर रहे हैं।

देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर में इस वर्ष काफी तेजी आई है। बहुत सी टेक कंपनियां पब्लिक ऑफर के जरिए फंड हासिल करने की योजना बना रही हैं। वेंचर कैपिटल फर्में भी देश में अपना इनवेस्टमेंट बढ़ा रही हैं। इसका एक बड़ा कारण चीन की सरकार की ओर से टेक कंपनियों पर सख्ती करना है। इससे विदेशी इनवेस्टर्स की भारतीय टेक कंपनियों में दिलचस्पी बढ़ी है।

इस वर्ष अप्रैल ने Byju’s ने 16.5 अरब डॉलर की वैल्यू पर UBS Group से लगभग 15 करोड़ डॉलर का फंड हासिल किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें