Get App

Canara Robeco AMC IPO: पहले दिन 12% हुआ सब्स्क्राइब, लेटेस्ट GMP के साथ जानिए क्या आपको लगानी चाहिए बोली?

Canara Robeco AMC IPO: इस आईपीओ का प्राइस बैंड-₹253 से ₹266 प्रति शेयर है। निवेशक 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक इसके लिए बोली लगा सकते हैं। न्यूनतम एक लॉट में 56 शेयर है जिसके लिए ₹14,896 का निवेश करना होगा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 09, 2025 पर 4:12 PM
Canara Robeco AMC IPO: पहले दिन 12% हुआ सब्स्क्राइब, लेटेस्ट GMP के साथ जानिए क्या आपको लगानी चाहिए बोली?
पब्लिक के लिए बोली खुलने से पहले Canara Robeco AMC ने 25 एंकर निवेशकों से ₹397.8 करोड़ जुटाए

Canara Robeco AMC IPO: कैनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी का IPO आज, 9 अक्टूबर को पब्लिक के लिए खुल गया है। पहले दिन दोपहर 12:20 बजे तक यह इश्यू कुल 12 प्रतिशत सब्स्क्राइब हुआ है। NSE के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को 3.49 करोड़ शेयरों के ऑफर साइज के मुकाबले लगभग 41 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। रिटेल निवेशकों ने अपने रिजर्व हिस्सा का 19, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने अपने हिस्से का 10 प्रतिशत सब्स्क्राइब किया है।

कैनरा रोबेको एएमसी आईपीओ की महत्वपूर्ण डिटेल्स

  • आईपीओ का साइज- ₹1,326 करोड़ (पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल - OFS)
  • प्राइस बैंड- ₹253 से ₹266 प्रति शेयर
  • बोली की तारीखें- 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें