Quest Global IPO: अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म कार्लाइल ग्रुप इंक (Carlyle Group Inc) इंजीनियरिंग सर्विसेज फर्म क्वेस्ट ग्लोबल सर्विसेज पीटीई का भारत में IPO लाने की सोच रही है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि कार्लाइल ने संभावित शेयर बिक्री को लेकर सलाहकारों के साथ शुरुआती बातचीत की है। IPO अगले साल की शुरुआत में आ सकता है। यह भी पता चला है कि सिंगापुर स्थित क्वेस्ट ग्लोबल का पब्लिक इश्यू करीब 1 अरब डॉलर का रह सकता है।
