Chavda Infra IPO : गुजरात स्थित चावड़ा इंफ्रा के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। आज सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 180.06 गुना सब्सक्राइब हो गया है। यह आईपीओ 12 सितंबर को खुला था। आईपीओ को 79.65 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 44.24 लाख शेयर हैं। कंपनी ने इसके लिए 60-65 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 43.26 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
