Get App

Committed Cargo Care का कल 6 अक्टूबर को खुलेगा IPO, शेयर का भाव 77 रुपये तय, जानें बाकी डिटेल्स

Committed Cargo Care IPO: इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी 'कमिटेड कार्गो केयर लिमिटेड' का इनीशियल पब्लिक ऑफिर (IPO) शुक्रवार 6 अक्टूबर से बोली के लिए खुल रहा है। कंपनी ने अपने IPO के लिए 77 रुपये प्रति शेयर का फिक्स प्राइस बैंड रखा है और इस आईपीओ से वह करीब 24.95 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 05, 2023 पर 9:23 PM
Committed Cargo Care का कल 6 अक्टूबर को खुलेगा IPO, शेयर का भाव 77 रुपये तय, जानें बाकी डिटेल्स
Committed Cargo Care के IPO के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है

Committed Cargo Care IPO: इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी 'कमिटेड कार्गो केयर लिमिटेड' का इनीशियल पब्लिक ऑफिर (IPO) शुक्रवार 6 अक्टूबर से बोली के लिए खुल रहा है। कंपनी ने अपने IPO के लिए 77 रुपये प्रति शेयर का फिक्स प्राइस बैंड रखा है और इस आईपीओ से वह करीब 24.95 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। कंपनी के आईपीओ के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर को होगी। कमिटेड कार्गो केयर ने बुधवार को एक बयान में बताया कि उसके शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

कंपनी के IPO का पूरा हिस्सा नए शेयरों का है। कुल 32.4 शेयरों को बिक्री के लिए रखा गया है, जिनमें से प्रत्येक की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और दूसरे सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कंपनी के आईपीओ के लिए निवेशक लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कंपनी के 1,600 शेयर होगे। रिटेल निवेशक न्यूनतम और अधिकतम 1 लॉट की बोली ही लगा सकते हैं। 1 लॉट की बोली लगाने के लिए उन्हें कुल 1,23,200 (1,600 x 77) रुपये निवेश करने होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें