Concord Biotech IPO : बिग बुल राकेश झुनझुनवाला की RARE Enterprises समर्थित कॉनकॉर्ड बायोटेक का आईपीओ कल यानी 4 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। यह मेनबोर्ड सेगमेंट में दूसरा इश्यू है, जो SBFC Finance के बाद इस हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। बायोटेक्नोलॉजी कंपनी में 8 अगस्त तक निवेश का मौका होगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले यानी 3 अगस्त को ही खुल जाएगा। ऑफर के लिए प्राइस बैंड 705-741 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 1551 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
