Cryogenic OGS IPO: Cryogenic OGS Ltd के IPO को सब्सक्राइब करने का आज यानी 7 जुलाई अंतिम दिन है। कंपनी अपने IPO के माध्यम से ₹17.77 करोड़ जुटाने की योजना में है। बोली लगाने के अंतिम दिन इस इश्यू को 646 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल निवेशकों ने 674 गुना तो वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों ने 773 गुना बोली लगाई है। योग्य संस्थागत निवेशकों ने अपने कोटे को 209 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
