Deepak Builders & Engineers India IPO: एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए ₹78 करोड़, 21 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू

Deepak Builders & Engineers India IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। इस पब्लिक इश्यू के लिए फेडेक्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है

अपडेटेड Oct 18, 2024 पर 11:38 PM
Deepak Builders & Engineers India के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 28 अक्टूबर को होगी।

Deepak Builders & Engineers India IPO: ​कंस्ट्रक्शन कंपनी दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स का पब्लिक इश्यू 21 अक्टूबर को खुलने वाला है। ओपनिंग से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 78 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स को 203 रुपये प्रति शेयर के प्राइस पर 38,42,939 इक्विटी शेयरों का एलोकेशन फाइनल किया है। एंकर बुक में सबसे बड़ा इनवेस्टर Neomile Growth Fund रहा, जिसने 30 करोड़ रुपये में 14.77 लाख शेयर खरीदे। इसके बाद Citadel Capital Fund ने 20 करोड़ रुपये में 9.85 लाख शेयर खरीदे। Saint Capital Fund, Zeal Global Opportunities Fund और Elite Capital Fund ने 28 करोड़ रुपये में 13.8 लाख शेयरों की खरीद की।

Deepak Builders & Engineers IPO की क्लोजिंग 23 अक्टूबर को होगी। IPO के लिए प्राइस बैंड 192-203 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 73 शेयर है। अलॉटमेंट 24 अक्टूबर को हो सकता है। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 28 अक्टूबर को होगी।

नए शेयरों के साथ OFS भी


IPO से कंपनी 260.04 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस इश्यू में 217.21 करोड़ रुपये के 1.07 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 42.83 करोड़ रुपये के 21 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। इस पब्लिक इश्यू के लिए फेडेक्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है। Kfin Technologies Limited रजिस्ट्रार है।

Waree Energies IPO: लिस्टिंग पर तगड़े मुनाफे का संकेत, 21 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू; क्या लगाना चाहिए पैसा?

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

​दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के प्रमोटर दीपक कुमार सिंघल और सुनीता सिंघल हैं। कंपनी एडमिनिस्ट्रेटिव, इंस्टीट्यूशनल और इंडस्ट्रियल बिल्डिंग्स, हॉस्पिटल, स्टेडियम, रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स और अन्य निर्माण गतिविधियों में विशेषज्ञता रखती है। जून 2024 तक इसकी ऑर्डर बुक 1,380.4 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 66 प्रतिशत प्रोजेक्ट रेलवे सेगमेंट से हैं।

कंपनी अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 30 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा 111.96 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल जरूरतों पर और बाकी पैसे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Godavari Biorefineries IPO का प्राइस बैंड फिक्स, चेक करें कारोबारी सेहत

Deepak Builders & Engineers की वित्तीय स्थिति

Deepak Builders & Engineers India का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023-24 में 19 प्रतिशत बढ़कर 516.74 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच शुद्ध मुनाफा 182 प्रतिशत बढ़कर 60.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में रेवेन्यू 106.34 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 14.21 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।