48% मुनाफे का संकेत दे रहा यह आईपीओ, दो दिन में ही 30 गुना हो गया सब्सक्राइब, चेक करें आज का GMP

Denta Water & Infra IPO GMP: डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को दूसरे दिन भी निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है। कंपनी का आईपीओ अबतक करीब 30 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल और गैर संस्थागत-निवेशक (NIIs) बढ़-चढ़कर इस आईपीओ के लिए बोली लगा रहे हैं। डेंटा वाटर का आईपीओ 22 से 24 जनवरी के बीच बोली के लिए खुला है

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 2:15 PM
Story continues below Advertisement
Denta Water & Infra IPO GMP: कंपनी को सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) से बोली मिली हैं

Denta Water & Infra IPO GMP: डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को दूसरे दिन भी निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है। कंपनी का आईपीओ अबतक करीब 30 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल और गैर संस्थागत-निवेशक (NIIs) बढ़-चढ़कर इस आईपीओ के लिए बोली लगा रहे हैं। 23 जनवरी की दोपहर 12.15 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, डेंटा वाटर एंड इंफ्रा के आईपीओ को अबतक 16.11 करोड़ शेयरों को लिए बोलियां मिल चुकी है, जबकि कंपनी ने महज 52.5 लाख शेयरों को ही बिक्री के लिए रखा है। इस तरह कंपनी के IPO को अबतक करीब 30.69 गुना अधिक बोलियां मिल चुकी हैं।

कंपनी को सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) से बोली मिली हैं, जिन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों को 67.65 गुना अधिक सब्सक्राइब किया है। वहीं रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों को करीब 30.11 गुना अधिक सब्सक्राइब किया है। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का कोटा अभी तक 1.67 गुना ही बढ़ा है।

डेंटा वाटर का आईपीओ 22 जनवरी को बोली के लिए खुला था और यह मजह कुछ ही मिनटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। पहले दिन के अंत तक यह आईपीओ 17 गुना अधिक सब्सक्राइब हो गया था।


Denta Water & Infra IPO GMP

ग्रे मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखने वाले जनकारों के मुताबिक, डेंटा वाटर एंड इंफ्रा के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में करीब करीब 48 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट इस शेयर के फिलहाल 48 फीसदी मुनाफे के साथ लिस्ट होने की उम्मीद कर रहा है। हालांकि यहां ये बताना जरूरी है कि ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक मार्केट होता है और इस बात की कोई गांरटी नहीं होती है कि इसके अनुमान है। इसीलिए मार्केट हमेशा कंपनी के फंडामेंटल्स और ग्रोथ संभावनाओं के आधार पर ही निवेश की सलाह देते हैं।

279-294 रुपये का मिल रहा एक शेयर

डेंटा वाटर के आईपीओ के लिए 24 जनवरी को बोली बंद हो जाएगी। इसका प्राइस बैंड 279-294 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों का है और इसके तहत कंपनी ने 220.5 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने बताया कि इसमें से 150 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और बाकी रकम का इस्तेमाल दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए होगा।

यह भी पढ़ें- Tata Group News: टाटा की एक और कंपनी होगी लिस्ट! इस कारण शुरू हुई चर्चा

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।