देश में Yum Brands की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स (QSR) की ऑपरेटर देवयानी इंटरनेशनल का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) बुधवार को खुल रहा है। पिज्जा हट, KFC और कोस्टा कॉफी जैसे ब्रांड्स को चलाने वाली इस कंपनी ने इसके लिए 86-90 रुपये प्रति शेयर की रेंज तय की है।
कंपनी को IPO के ऊपरी बैंड पर 1,838 करोड़ रुपये का फंड मिलेगा। इस IPO में ऑफर फॉर सेल का एक बड़ा हिस्सा है और केवल 440 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी किए जाएंगे, जिसका कुछ हिस्सा कंपनी कर्ज चुकाने में इस्तेमाल करेगी।
इसका प्राइस के ऊपरी बैंड पर वैल्यूएशन पिछले फाइनेंशियल ईयर की फाइनेंशियल पोजिशन के अनुसार 9.5 गुणा का है। इसकी तुलना में इस सेगमेंट में जुबिलेंट फूडवर्क्स का वैल्यूएशन 15 गुणा, वेस्टलाइफ डिवेलपमेंट का 8.8 गुणा और बर्गर किंग का लगभग 14 गुणा है।
कंपनी के शेयर पर ग्रे मार्केट में पहले ही 62 रुपये का प्रीमियम मिल रहा है।
QSR की सेल्स पिछले कुछ वर्षों में 5 प्रतिशत से अधिक के CAGR से बढ़ी है और इसके और तेज होने की संभावना है।
ग्रोथ के मौकों को भुनाने के लिए कंपनी अपने स्टोर्स की संख्या में वृद्धि कर रही है। हालांकि, एक बड़ा रिस्क इसके नुकसान में चलने का है। पिछले तीन वर्षों में यह लॉस में रही है। देवयानी इंटरनेशनल का EBIDTA मार्जिन पिछले दो फाइनेंशियल ईयर में 17.3 प्रतिशत के साथ अच्छा रहा है। कैश फ्लो को लेकर भी कंपनी मजबूत स्थिति में है।