Get App

Dhanlaxmi Crop Science IPO: खुल गया बीज कंपनी का आईपीओ, टूटे रिटेल इनवेस्टर्स, ग्रे मार्केट में शेयर रॉकेट

Dhanlaxmi Crop Science IPO Subscription 1st Day: धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस ने 24 अलग-अलग प्रकार की फसलों और सब्जियों के बीज तैयार किए हैं। इसका कारोबार देश के 5 राज्यों में फैला हुआ है। आईपीओ को भी खुदरा निवेशक का तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है। ग्रे मार्केट से काफी मजबूत संकेत हैं। चेक करें कि कंपनी का कारोबार कैसा है और इसकी सेहत कैसी है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 09, 2024 पर 12:37 PM
Dhanlaxmi Crop Science IPO: खुल गया बीज कंपनी का आईपीओ, टूटे रिटेल इनवेस्टर्स, ग्रे मार्केट में शेयर रॉकेट
Dhanlaxmi Crop Science IPO: गेहूं, चना और कॉटन की हाई क्वालिटी के बीज तैयार करने वाली धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस का आईपीओ आज खुल गया है।

Dhanlaxmi Crop Science IPO Subscription 1st Day: गेहूं, चना और कॉटन की हाई क्वालिटी के बीज तैयार करने वाली धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस का आईपीओ आज खुल गया है। आईपीओ खुलने से पहले पांच एंकर निवेशकों से यह 6.37 करोड़ रुपये जुटा चुकी है और इन्हें 55 रुपये के भाव पर 11.58 लाख शेयर जारी हुए हैं। अब आज यह इश्यू पब्लिक के लिए खुला तो खुदरा निवेशकों के दम पर ₹23.80 करोड़ का यह इश्यू अब तक 6 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से इसके शेयर 28 रुपये यानी 50.91 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत के हिसाब से आईपीओ में निवेश से जुड़े फैसले लेने चाहिए।

कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन

क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 0.00 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 4.19 गुना

खुदरा निवेशक- 10.77 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें